सोनिया, राहुल बरी पर मुकुल वासनिक को सम्मन

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस से टिकट पाने के इच्छुक शिकायतकर्ता द्वारा दायर एक मामले में यहां एक अदालत ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव राहुल गांधी को आज धोखाधड़ी के आरोपों से बरी कर दिया लेकिन केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक को सम्मन जारी किया है।

अभियोजन सूत्रों ने बताया कि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रमेश चंद्र मालवीय ने शिकायतकर्ता एके ओझा के बयान के आधार पर कांग्रेस के बिहार मामलों के प्रभारी मुकुल वासनिक और मुजफ्फरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विनिता विजय सहित सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ बीते अक्तूबर में शिकायत दर्ज की थी।

साक्ष्य के अभाव में मालवीय ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी महबूब अली कैसर को आरोपों से बरी कर दिया, लेकिन वासनिक को आगामी नौ मार्च को अदालत के समक्ष पेश होने को कहा है।

ओझा ने कहा कि 2007 में एक पोस्टर प्रकरण में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य के खिलाफ दायर मुकदमा वापस लेने के एवज में उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट देने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन 2010 में विश्वासघात हुआ।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष अक्तूबर 2010 में ओझा ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406, 323, 341, 379, 504, 120 बी, 386 और 109 के तहत सोनिया गांधी सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

जिले की एक अदालत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी महबूब अली और चार अन्य के खिलाफ सुधीर कुमार ओझा को दल का प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर धोखाधड़ी के मामले में शिकायत दर्ज की।

शिकायतकर्ता और अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा का बयान दर्ज करने के बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रमेश चंद्र मालवीय ने शिकायत दर्ज की। इस मामले में जिन गवाहों के नाम तय किए गए हैं उनके बयान के लिए अदालत ने 27 अक्टूबर की तारीख तय की है।

ओझा ने अपनी अर्जी में कहा है कि वर्ष 2007 में सोनिया गांधी का दुर्गा अवतार में जब एक पोस्टर, पार्टी कार्यालय में लगाया गया था तो उसने उच्चतम न्यायालय के एक वकील एससी महेश्वरी के मध्यस्थता कराने पर सोनिया गांधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी और मुरादाबाद के कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज शिकायत वापस ले ली थी।

ओझा ने दावा किया कि महेश्वरी ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि शिकायत वापस लेने के बाद उन्हें (ओझा) उचित इनाम दिलाएंगे। उच्चतम न्यायालय के वकील ने ओझा से शिकायत वापस लेने के एवज में उसे कांग्रेस प्रत्याशी बनाए या पार्टी में एक ऊंचा ओहदा देने का वादा किया था।

शिकायतकर्ता की अर्जी का संज्ञान लेते हुए अदालत ने पूर्व में सोनिया गांधी और अन्य को समन जारी कर व्यक्तिगत तौर पर अपना पक्ष रखने को कहा था, जिसके बाद महेश्वरी मध्यस्थता कराने के लिए हाल में ओझा के घर पहुंचे थे। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में की गई शिकायत में कहा गया है कि ओझा ने 2007 में सोनिया गांधी के खिलाफ मामला वापस ले लिया था।

ममता के बाद माया भैनजी भी नक्सलियों के समर्थन में

बसपा सुप्रीमो और उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि जिन्हें रोज़गार नहीं मिला वे लोग आज नक्सली बन गए हैं। आज़ादी के बाद अब तक केंद्र और राज्य सत्ता में जो भी पार्टियां रहीं उन्होंने निचले तबके के लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया। इस कारण आज भी बिहार के गांव में गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी है।

मायावती आज मुजफ्फरपुर जिले के मडवन विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं। मायावती ने कहा कि आज देश में बहुजन समाज की सामाजिक और आर्थिक हालत काफी ख़राब है। इनकी चिंता किसी को नहीं। इनकी हालत में कोई सुधर भी नहीं हो रहा। जो थोडा बहुत आरक्षण बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के प्रयासों से मिला है, उसे भी आज लोग ख़त्म करने पर तुले हुए हैं।

मायावती ने कहा कि आज तक किसी पार्टी ने बहुजन के हित में काम नहीं किया इसलिए बिहार के लोगों को एक बार बीएसपी को वोट देना चाहिए। ताकि उनकी हालत में सुधार आ सके। मायावती ने कहा कि बसपा आज बिहार में लगभग सभी सीटों पर अकेले लड़ रही है। इस कारण लोगों को सहयोग पार्टी चाह रही है।

मायावती ने कहा कि आज बिहार में किसान और कारोबारी काफी दुखी हैं। अगर बसपा की सरकार बनी तो सबके चेहरे पर खुशियां होंगी। इसके बाद मायावती ने पूर्णिया जिले के धमदाहा में भी एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक