हिंदू युवा वाहिनी के नेता की हत्या में अंडरवर्ल्ड का हाथ

हिंदू युवा वाहिनी के नेता राम मोहन गुप्ता की हत्या के पीछे अंडरवर्ल्ड का हाथ होने का खुलासा पुलिस टीम ने किया है। अंबेडकर नगर के एसपी सुनील सक्सेना ने बताया कि हत्याकांड की जांच से पता चला है कि यह मामला हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश से जुड़ा है।

एसपी ने बताया कि इस हत्याकांड मे गिरफ्तार आरोपियों, दानिश, मुन्ना मास्टर और आरिफ के संबंध मुंबई से है और उन्हें सैफ नाम के माफिया डॉन ने हत्या की सुपारी दी थी। आरोपियों ने बताया कि काम पूरा होने पर उन्हें अच्छी-खासी रकम देने का वादा किया था, जबकि काम न होने की सूरत में उन्हें मारने की धमकी दी गई थी। 

अब पुलिस यह जानना चाहती है कि सैफ कौन है और उसका हिंदू नेताओं की हत्या कराने का मकसद क्या है। पुलिस ने बताया कि अंडरवर्ल्ड से जुड़ा सैफ टांडा कस्बे की रेकी कर गया था उसके बाद उसने हत्या के प्लान को अंजाम देने के लिए तीनों को सुपारी दी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार टांडा कस्बे के हिन्दूवादी नेता सूर्यमणि और दीपक केडिया भी उनकी हिट लिस्ट मे है।

अब मामले के तार अंडरवर्ल्ड से जुड़ने के बाद एसपी एमएलए अजीमुल हक को क्लीन चिट मिलने के आसार है।

भाजपा ने की हत्या के आरोपी अजीमुल हक को गिरफ्तार करने की मांग

आंबेडकरनगर के टांडा कस्बे में हिंदू युवा वाहिनी नेता राम मोहन गुप्त की हत्या के बाद कस्बे में सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है। प्रशासन इस कोशिश में जुटा है कि इस घटना को विरोधी दल किसी भी हालत मे सांप्रदायिक रंग न देने पाए।

इससे पहले राम मोहन के चाचा व हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष राम बाबू की हत्या कर दी गई थी। इस बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी अकबरपुर कस्बे में पहुंच कर वहां कैंप लगाए हुए हैं। पुलिस ने टांडा के समाजवादी पार्टी के एमएलए अजीमुल हक पहलवान, रहमान, इरफान व साहिद के खिलाफ हत्या व हत्या की साजिश की धाराओं मे एफआईआर दर्ज कर ली है।

वाजपेयी ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर पांच दिनों के भीतर एमएलए हक को गिरफ्तार नहीं किया गया तो टांडा को केंद्र बनाकर प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। प्रशासन ने टांडा कस्बे को सील कर दिया है। वहीं, डॉ. राम विलास वेदांती को प्रशासन ने गुरुवार को टांडा के रास्ते पर उस वक्त रोक लिया जब वे बस्ती से टांडा पहुंचने वाले थे। राम मोहन के परिवार वालों का आरोप है कि एसपी विधायक हक और उनके लोगों ने ही राम मोहन की हत्या की है। राम बाबू की हत्या में भी एमएलए शामिल थे।

साहिद व रहमान को पुलिस ने उस समय ही गिरफ्तार किया था पर एमएलए हक ने साहिद को पुलिस कस्टडी से जबरन छुड़वा लिया था। रहमान हाल ही में जेल से छूटकर आया था और राम बाबू के भतीजे की हत्या कर दी गई। अब एसपी एमएलए को बचाने की वही कहानी दोहराई जा रही है। कस्बे के नाजुक हालात को देखते हुए वहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। भारी संख्या मे सुरक्षा बल तैनात है और पुरे जिले मे अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सरकारी सूत्रों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दाह संस्कार अभी नहीं: मृतक राम मोहन की लाश का दाह संस्कार अभी नहीं होने दिया गया। लाश को रखकर धरना हो रहा है। मांग की जा रही है कि एमएलए सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। प्रशासन बातचीत करके लाश का पोस्टमॉर्टम कराना चाहता है।

हत्या पर राजनीति शुरूः राम बाबू की हत्या को लेकर बीजेपी ने पहले आंदोलन चलाया पर एसपी सरकार ने राम बाबू परिवार को सरकारी राहत तक नहीं दी। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम परस्ती के चलते ही एमएलए पर कार्रवाई रामबाबू की हत्या प्रकरण में नहीं की गई। अब उनके भतीजे राम मोहन की हत्या के मामले मे एमएलए पहलवान की गिरफ्तारी को लेकर विरोधी दल खासकर बीजेपी पूरा दबाव बना रही है।

अयोध्या में रामलला गर्भगृह में ही मंदिर,मस्जिद दोनों का प्रस्ताव


विराजमान रामलला के स्थल अर्थात गर्भगृह में राममंदिर का निर्माण करने व अधिग्रहीत परिसर में युसुफ आरामशीन के पास मस्जिद निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। विवाद के समाधान के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति पलोक बसु के संरक्षकत्व में दो वर्षो से चल रही मुहिम में इस चरण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समाधान के इस प्रस्ताव में उच्च न्यायालय से मुस्लिम समुदाय को मिली जमीन को उद्यान के रूप में विकसित करने पर सहमति बनती दिख रही है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति पलोक बसु के संयोजन में तुलसी स्मारकभवन सभागार में हुई इस बैठक की समाधान की दिशा में मील का पत्थर साबित हुई। रसिकपीठ जानकीघाट बड़ा स्थान के महंत जनमेजय शरण की अध्यक्षता में इस बैठक के सभी चार प्रस्तावों को बैठक में पारित होने के बाद अयोध्या -फैजाबाद के लोगों की सहमति के बाद मंडलायुक्त के माध्यम से राज्य सरकार के पास भेजने पर विचार हुआ। तय किया गया कि इन प्रस्तावों पर अधिग्रहीत परिसर के रिसीवर की सहमति के बाद राज्य सरकार के माध्यम सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचाया जाए।

इस अवसर समाधान समिति के प्रवक्ता ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि अयोध्या विवाद के निपटारे के लिए अयोध्या-फैजाबाद के लोगों की सहमति व इसमें बाहरी लोगों को प्रवेश न देने, विवादित स्थल का दक्षिणी हिस्सा उद्यान के रूप में विकसित करने, मस्जिद के निर्माण के लिए अधिग्रहीत परिसर स्थित युसूफ आरामशीन के पास जमीन देने, विराजमान रामलला के स्थान पर मंदिर निर्माण का प्रस्ताव कई बैठकों में मौजूद लोगों की राय के आधार पर तैयार किया गया है।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक