'मिले सुर मेरा तुम्हारा' के जनक भीमसेन जोशी ने अंतिम सांस ली

सुप्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक और भारत रत्न से सम्मानित पंडित भीमसेन जोशी का सोमवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वे 89 साल के थे. जोशी ने पुणे के सह्याद्रि अस्पताल में सुबह आठ बजकर दो मिनट पर अंतिम सांस ली.

जोशी को 2008 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था.शास्त्रीय गायन को नई ऊंचाईयों पर ले जाने वाले जोशी के निधन से पूरे भारत में शोक की लहर दौड़ गई है. राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत अनेक राजनीतिक हस्तियों ने निधन की खबर सुनते ही शोक व्यक्त किया है.

जोशी के जाने से इस देश और शास्त्रीय संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है.भीमसेन जोशी किराना घराने के महत्वपूर्ण गायक थे. उन्होंने 19 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था और लगभग सात दशकों तक शास्त्रीय गायन किया. जोशी को मुख्य रूप से खयाल शैली और भजन के लिए जाना जाता है.

पंडित जोशी को वर्ष 1999 में पद्मविभूषण, 1985 में पद्मभूषण और 1972 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था. उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। जोशी का मशहूर "मिले सुर मेरा तुम्हारा" गाना आज भी देशवासियों की जुबां पर है.

पंडित भीमसेन जोशी की हालत गम्भीर

हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी की हालत गम्भीर है. वह पुणे के एक अस्पताल में भर्ती हैं. पंडित भीमसेन जोशी भारत रत्न से सम्मानित हैं.

जोशी के चिकित्सक अतुल जोशी ने बताया, उन्हें कृत्रिम जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है और उनका बार-बार डायलिसिस करना पड़ रहा है. उनकी हालत गम्भीर है लेकिन पिछले 12 घंटे में उनकी हालत और नहीं बिगड़ी है.

जोशी आगामी आठ फरवरी को 88 वर्ष के हो जाएंगे. उन्हें 31 दिसम्बर को वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों और कमजोरी के कारण सहयाद्री अस्पताल में दाखिल कराया गया था.

जोशी को अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है. उनका श्वसन, गुर्दे और आंत की बीमारियों का इलाज चल रहा है.

उनकी बेटी शुभदा मुलगुंड ने मीडिया को बताया कि उनके पिता का स्वास्थ्य चिंताजनक बना हुआ है और इलाज का उन पर कोई असर नहीं हो रहा है. जोशी को 2008 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था.

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक