जयंती नटराजन ने की गाँधी परिवार से बगावत

यूपीए सरकार में पर्यावरण मंत्री रहीं जयंती नटराजन ने बड़ा खुलासा किया है। नटराजन ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि कई प्रॉजेक्ट्स पर उन्हें राहुल गांधी की तरफ से खास अनुरोध मिले थे। हालांकि नटराजन ने कहा है कि दबाव के बावजूद उन्होंने कई योजनाओं को रोके रखा।

नवंबर में नटराजन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में नटराजन ने आरोप लगाया था कि पार्टी के कुछ लोग मीडिया के जरिए उनके खिलाफ दुष्प्रचार की मुहिम छेड़े हुए हैं। नटराजन के मुताबिक यह मुहिम तब शुरू हुई, जब राहुल गांधी ने पर्यावरण के पक्ष में अपनाया रुख छोड़कर कॉर्पोरेट प्रेमी हो गए थे।

नटराजन लिखती हैं, 'मुझे राहुल गांधी और उनके दफ्तर से खास अनुरोध (जो हमारे लिए निर्देश) होते थे, जिनमें कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पर्यावरण को लेकर चिंताएं जाहिर की जाती थीं। मैंने उन अनुरोधों का पालन किया।'

नटराजन ने इस पत्र में लिखा है कि राहुल गांधी अनुरोध भेजते थे लेकिन यह हमारे लिए आदेश सरीखा होता था। उन्होंने आरोप लगाया है कि जब उन्हें पार्टी के काम के बहाने मंत्रीपद से हटाया गया, उसके एक दिन बाद फिक्की के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने व्यापारियों से कहा कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। नटराजन ने कहा कि उन्हें हटाए जाने के एक दिन बाद ही राहुल गांधी के दफ्तर की ओर से मीडिया में ऐसी खबरें फैलाई गईं कि उनका इस्तीफा पार्टी के काम के लिए नहीं था।

अयोध्या के फैसले पर कांग्रेस मुस्लिमो के साथ

30 सितम्बर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ विशेष बैंच के निर्णय के बाद कांग्रेस की स्थिति में कुछ ऊहापोह जैसी स्थिति है।

न्यायालय के निर्णय के बाद पार्टी के मीडिया प्रभारी जनार्दन द्विवेदी ने न्यायालय के निर्णय को तहेदिल स्वीकारने की अपील करते हुए कहा था अदालत पक्षपात रहित संस्था है। चार दिन बाद पार्टी, पार्टी प्रवक्ता जयंती नटराजन ने न्यायालय के फैसले को न्यायिक प्रक्रिया का अंग बताते हुए सर्वोच्च न्यायालय में ही अंतिम समाधान की बात कही।

इस फैसले से बाबरी ढांचा ध्वस्त करने पर न्यायालय का निर्णय रद्द हो जाता है। इस सवाल के जवाब में जनार्दन द्विवेदी ने एक फैसले द्वारा दूसरे फैसले के खंडन से इनकार किया। सोमवार को फिर जयंती नटराजन ने कहा कि अयोध्या फैसले से बाबरी मस्जिद विध्वंस का आरोप समाप्त नहीं होता।

पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस में असमंजस का मुख्य कारण यह है कि फैसले में तीन भागों में विवादित स्थल विभक्त करने के फैसले पर मुसलमान समुदाय में अनुकूल प्रतिक्रिया न होने पर कांग्रेस ने फैसले का पक्ष लेना छोड़कर सर्वोच्च न्यायालय में अंतिम निर्णय की बात कहना शुरू कर दिया गया है ताकि मुस्लिम मतदाता असंतुष्ट न हों।

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक