उज्ज्वला योजना के तहत एक करोड़ से भी अधिक गैस कनेक्शन जारी किए गए


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत देश की गरीबी रेखा से रहने वाले परिवारों की महिलाओं के नाम मुफ्त एलपीजी गैस उपलब्ध कराने के निमित्त एक करोड़ से भी अधिक गैस कनेक्शन जारी होने के अवसर पर पैट्रोलियम और गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। 

उन्होंने बताया कि योजना लागू होने के बाद 6 महीने की छोटी सी अवधि में 35 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के 638 जिलों को इस योजना के तहत लाया गया है और 1.81 करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 1.5 करोड़ कनेक्शनों को मंजूर करके लाभार्थियों को जारी कर दिया गया है। इस योजना के तहत सबसे अधिक संख्या में पांच राज्यों को कनेक्शन जारी किए गए हैं जिनमें उत्तर प्रदेश (34.55 लाख), मध्य प्रदेश (13.32 लाख), राजस्थान (12.94 लाख), बिहार (10.34 लाख) और पश्चिम बंगाल (7.66 लाख) शामिल हैं। इसके अलावा सीतापुर (1.29 लाख), इलाहाबाद (1.26 लाख), कुशीनगर (1.16 लाख), उन्नाव (87,752) और गोंडा (84,173) सबसे अधिक संख्या में कनेक्शन जारी किए जाने वाले जिलों में सबसे ऊपर हैं।

देश में पीएमयूवाई के तहत हर माह लगभग 22 से 25 लाख नए कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं। इस योजना से समाज के कमजोर तबकों अर्थात एससी/ एसटी को सबसे अधिक लाभ मिल रहा है जिन्हें 44 प्रतिशत कनेक्शन जारी किए गए हैं। 

मंत्री महोदय ने यह भी बताया कि सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को सुरक्षा मानदंडों के अनुपालन के बारे में शिक्षित करने के लिए नवम्बर से शुरू होने वाली 4 महीनों की अवधि के दौरान एक व्यापक सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। 

उज्जवला योजना के तहत एक लाख से ज्यादा गैस कनेक्शन जारी



पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र प्रधान ने उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना को लागू करने में हुई प्रगति की समीक्षा के लिए 8.6.2016 को समीक्षा बैठक की। इसमें वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हर जिले के नोडल अफसरों (डीएनओ) ने हिस्सा लिया। नई दिल्ली में हुई इस बैठक में तेल विपणन कंपिनयों के शीर्ष अधिकारियों और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में इस बात पर जोर था कि उज्जवला स्कीम को लागू करने की प्रक्रिया तेज की जाए और इसे युद्धस्तर पर आगे बढ़ाया जाए। 

मंत्री महोदय ने पूरे राज्य में इस स्कीम को लागू करने के लिए नोडल अफसरों को बधाई दी और पहले ही महीने एक लाख से अधिक गैस कनेक्शन जारी करने के उनके प्रयास की तारीफ की। उन्होंने नोडल अफसरों से हर योग्य लाभार्थी तक पहुंच कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि कनेक्शन समय पर जारी हो जाए। 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लाभार्थियों को सुरक्षा मानकों के बारे में जागरुक और शिक्षित किया जाए और साथ ही ऐसे उपभोक्ताओं को इंश्योरेंस कवरेज भी मुहैया कराया जाए। अगर गैस कनेक्शन हासिल करने का किसी का दावा खारिज हो जाता है तो इस संबंध में उसके आवेदन का दस्तावेज रखा जाए और इसे सार्वजनिक किया जाए। इस संबंध में पारदर्शिता अपनाई जाए। 

नोडल अफसरों ने उज्जवला स्कीम लागू करने की दिशा में अपने अनुभवों को साझा किया और लाभार्थियों की ओर से इस योजना को मिल रही प्रतिक्रिया पर फीडबैक भी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना को काफी प्रचार मिल रहा है और लाभार्थियों की प्रतिक्रिया बेहद उत्साहवर्धक है। लाभार्थियों को नए कनेक्शन देने के लिए स्थानीय सांसद के नेतृत्व में पहल की जा रही है। मेला लगाकर गैस कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं। 

श्री प्रधान ने इस मौके पर निर्देश दिया कि डीएनओ की ओर से उठाए गए मुद्दों और चिंताओं का तेजी से निराकरण हो और इस संदर्भ में उपयुक्त निर्देश जारी किए जाएं। 

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक