अरुषि के पिता राजेश तलवार पर अदालत परिसर में हमला

बहुचर्चित आरुषि तलवार हत्याकांड मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत परिसर में मंगलवार को राजेश तलवार पर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया। हमले में तलवार को चोट लगी और उनके सिर से खून निकलते देखा गया।

हमलावर शख्स की वहां मौजूद भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी है, जिसके बाद आरोपी शख्स को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपी शख्स लखनऊ का रहने वाला है।

12 बजे आरुषि हत्याकांड मामले पर सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर अदालत में सुनवाई होगी।

ज्ञात हो कि इससे पहले शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान विशेष अदालत ने इस हत्याकांड से जुड़े दस्तावेज आरुषि के पिता राजेश तलवार को न देने का आदेश दिया था। अदालत ने यह आदेश आदेश तलवार को 'संदिग्ध अभियुक्त' बताने के बाद दिया था।

ढाई साल की जांच के बाद सीबीआई ने अरुषि हत्या कांड की जांच की फाइल बंद की

नोएडा के बहुचर्चित आरुषि तलवार मर्डर केस में करीब ढाई साल की जांच के बाद भी केंद्रीय जांच ब्यूरो ( सीबीआई ) के हाथ कुछ भी नहीं लगा। सीबीआई ने गाजियाबाद के स्पेशल कोर्ट में जांच करने के लिए पर्याप्त सबूत मिलने की बात कहते हुए इसकी जांच को बंद करने की रिपोर्ट फाइल कर दी। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि उसे घटना स्थल पर पर्याप्त सबूत नहीं मिल पाए थे।।

नोएडा के जलवायु विहार अपार्टमेंट में 16 मई 2008 को आरुषि का शव मिला था। अगले ही दिन यानी 17 मई को घर की छत पर नौकर हेमराज भी मृत मिला था। 15 दिनों तक केस पर काम करने के बाद यूपी पुलिस के किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाने के कारण इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। एक जून 2008 को जॉइंट डायरेक्टर अरुण कुमार के नेतृत्व में सीबीआई ने आरुषि के पिता राजेश तलवार की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले की जांच शुरू की।

राजेश तलवार 50 दिनों तक जेल में भी रहे थे। बीआई ने इस मामले में आरुषि के पिता डॉ. राजेश तलवार के कपाउंडर कृष्णा को आरोपी बनाया था। उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना था कि शवों के पोस्टमार्टम के बाद यह बात सामने आई कि दोनों हत्याओं में एक ही तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया।

अयोध्या का फैंसला अनूठा - स्वामी रामदेव

योग गुरू बाबा रामदेव का मानना है कि अयोध्या में विवादास्पद भूमि मालिकाना हक को लेकर हुए विवाद में आया फैसला अपने आप मेंअनूठाहै क्योंकि इसने दोनों समुदायों को संतुष्ट किया है।

बाबा रामदेव ने कहा ‘‘उच्च न्यायालय के तीन न्यायाधीशों की ओर से आया यह फैसला अनूठा है और विवाद सुलझ गया है क्योंकि इसने दोनों समुदायों को संतुष्ट किया है।’’ उन्होंने कहा कि अगर कोई विवाद रह भी जाता है तो मामले को उच्चतम न्यायालय में घसीटने के बजाय उसे आपस में मिल बैठकर सुलझा लेना चाहिए।

योग गुरू ने कहा कि संपूर्ण विश्व मानता है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ और फैसले ने इस तथ्य को सबके सामने ला दिया।

सुरेंद्र कोली को फांसी की सजा

सीबीआई की विशेष अदालत ने निठारी कांड के आरोपी मोनिंदर सिंह पंढेर के नौकर सुरेंद्र कोली को फांसी की सजा सुनायी है. रचना हत्याकांड मामले में उसे सजा दी गयी है.

सीबीआइ के वकील जेपी शर्मा ने बताया विशेष न्यायाधीश डॉ एके सिंह की अदालत ने इस मामले की सुनवाई की. फांसी के साथ सुरेंद्र कोली पर तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक