सेना की शहादत को मजहबी रंग देने वाले ओवैसी को सेना का मुंहतोड़ जवाब


हुतात्माआें पर सियासत करनेवालों को सेना ने करारा जवाब दिया है । सेना ने साफ किया कि किसी भी हुतात्मा का कोई धर्म नहीं होता है । गौरतलब है कि सुंजवान आर्मी कैंप पर आतंकी हमले में हुतात्मा जवानों पर एआयएमआयएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विवादित बयान दिया था । सेना के उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू ने ओवैसी का नाम लिए बगैर कहा, ‘हम शहादत को सांप्रदायिक रंग नहीं देते !’ उन्होंने दो टूक कहा कि जो लोग सेना की कार्यशैली नहीं जानते, वे ही इस तरह का बयान देते हैं !

ओवैसी ने एक दिन पहले मंगलवार को कहा था कि सुंजवान में सात में से पांच लोग कश्मीरी मुसलमान थे, जो मारे गए हैं । ओवैसी ने कहा कि जो मुसलमानों को आज भी पाकिस्तानी समझते हैं, उन्हें इससे सबक लेना चाहिए । इस दौरान ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ पीडीपी-बीजेपी गठबंधन पर भी निशाना साधा था । ओवैसी ने कहा था कि दोनों मिलकर ड्रामा कर रहे हैं और बैठकर मलाई खा रहे हैं !

उधर, सुंजवान कैंप सहित हालिया आतंकी हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए लेफ्टिनेंट जनरल देवराज ने कहा, ‘दुश्मन हतोत्साहित हैं । जब वह सीमा पर फेल होते हैं तो कैंप्स पर हमला करते हैं !’ इस दौरान देवराज ने दो टूक कहा कि जो भी देश के विरोध में खडा होगा, वह आतंकी है और हम उससे सख्ती से निपटेंगे !

देवराज ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बादामी बाग कैंट के साथ उधमपुर में भी धर्म स्थल है । मेरे घर पर भी एक धर्म स्थल है, जिसमें सभी पंथ के प्रतीक हैं । जो लोग सेना की कार्यशैली को नहीं जानते हैं, वह इस तरह के बयान दे रहे हैं । लेफ्टिनेंट जनरल देवराज ने शोपियां फायरिंग केस पर कहा कि वह नॉर्दर्न कमांड को हेड कर रहे हैं । इस दौरान उन्होंने मेजर आदित्य केस पर कहा कि इससे जवानों का मनोबल गिरा नहीं है !

आतंक में शामिल हो रहे युवाओं पर चिंता जाहिर करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल देवराज ने कहा, ‘निश्चित रूप से यह यह चिंता का विषय है । हमें इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है !’ देवराज ने आतंकी घटनाओं और आतंक से जुड रहे युवाओं के लिए सोशल मीडिया को भी जिम्मेदार ठहराया । उन्होंने कहा, ‘बढ़ रही आतंकी घटनाओं के लिए सोशल मीडिया भी जिम्मेदार है । यहां बडे पैमाने पर युवाओं को आकर्षित किया जा रहा है ।

लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि आतंकी संघटन हिज्बुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद में कोई अंतर नहीं है । वे एक-दूसरे संघटन में आते-जाते रहते हैं । देवराज ने कहा कि कोई भी जो देश के खिलाफ हथियार उठाएगा, वह आतंकी है और सेना उससे बखूबी निपटेगी !

ओवैसी पर वाजपेयी :गीदड़ की मौत आती है तो वह शहर की ओर भागता है

यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. लक्ष्‍मीकांत बाजपेयी रवि‍वार देर रात गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान मीडिय़ा से बातचीत करते हुए बाजपेयी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्‍यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर जोरदार हमला किया । उन्होंने कहा, ‘‘गीदड़ की मौत आती है तो वह शहर की ओर भागता है।’’ उन्‍होंने यह बात फेसबुक पर गोरखपुर सांसद और महंत योगी आदि‍त्‍यनाथ पर ओवैसी की ओर से आपत्‍ति‍जनक पोस्‍ट कि‍ए जाने के सवाल पर मीडि़‍या से बातचीत के दौरान कही।

आपको बता दें कि फेसबुक पर गोरखपुर के बीजेपी सांसद महंत योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो शेयर करने पर हिंदू युवा वाहि‍नी के पदाधि‍कारि‍यों ने बीते गुरुवार को असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ गोरखपुर एसएसपी से मुलाकात कर एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि‍ सोशल साइट पर हिंदू धर्म की आस्था के केंद्र महंत योगी आदित्यनाथ के फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट करने से धार्मिक भावना को भड़काने का प्रयास किया गया है। ऐसे में मामले में संबंधित लोगों की गिरफ्तारी की जाए।

लक्ष्‍मीकांत बाजपेयी ने मीडि‍या से बातचीत करते हुए दादरी कांड पर कहा कि कानून को अपना काम निष्पक्ष रहकर करना चाहिए और जांच करनी चाहिए। जांच भी राजनीतिक और साम्प्रदायिकता के चश्मे से नहीं करना चाहिए। यदि‍ जांच पर जनता का विश्वास नहीं हुआ तो बेमानी होगी। उन्‍होंने दादरी कांड को एक दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। 

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा दवा उद्योग हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान
registration for Z.com Research India

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक