Home » , , , , » भाजपा भ्रष्टाचार के कीचड़ में डूबी पार्टी - कल्याण सिंह

भाजपा भ्रष्टाचार के कीचड़ में डूबी पार्टी - कल्याण सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री उप्र और जन क्रांति पार्टी [राष्ट्रवादी] के संरक्षक कल्याण सिंह ने कन्नौज में पत्रकारो को संबोधित करते हुये कहा कि तीन मुद्दों को लेकर सरकार बनाने वाली भाजपा ने उन तीनों मुद्दों को कूड़ेदान में फेंक दिया।

भाजपा नेता भगवान श्रीराम की पूजा करने के बजाय पाकिस्तान जाकर जिन्ना की पूजा कर रहे हैं।लालकृष्ण आडवाणी फिर से यात्रा पर निकलने वाले है, लेकिन उनकी इस यात्रा का जनता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। क्योंकि भाजपा जनता में अपना विश्वास खो चुकी है।

उन्होंने कहाकि भाजपा भ्रष्टाचार के कीचड़ में डूबी पार्टी है।सत्ता के लालच में भाजपा नेता गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट करने की तैयारी में हैं, यदि ऐसा हुआ तो मुस्लिम एकजुट होकर कांग्रेस को वोट करेगा। इससे अनचाहे ही सही कांग्रेस मजबूत हो जाएगी।

केंद्र में सत्तासीन कांग्रेस और विपक्ष में भाजपा, सपा और बसपा के नेता घोर आकंठ में डूबे हैं। सपा के शासन में नोएडा में जमीन का घोटाला, पुलिस भर्ती में घोटाला, खाद्यान्न घोटाले हुए। बसपा के शासन काल में प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। उनकी पार्टी ने 108 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक दूसरी सूची भी जारी कर दी जाएगी। उनकी पार्टी पूरे प्रदेश में अपने दम पर ही चुनाव लड़ेगी। चुनाव बाद वह सत्ता में बैठने के बजाय विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे।वहीं, छिबरामऊ में कल्याण सिंह एक बार फिर से आक्रामक तेवर में नजर आए।

उनका कहना था कि वह कभी भी राममंदिर मुद्दा नहीं छोड़ सकते। जनलोकपाल एक अच्छा कानून है इसके दायरे में यदि पूर्व मुख्यमंत्रियों को लिया जाता है तो पूर्व प्रधानमंत्री भी इसमें शामिल होने चाहिए। पीपल चौराहे पर लोगों ने कल्याण सिंह का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार, महंगाई व ध्वस्त कानून व्यवस्था प्रमुख मुद्दे होंगे।राममंदिर मुद्दे के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह एक सांस्कृतिक मुद्दा है जिसे राजनैतिक नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने यह मुद्दा न कभी छोड़ा था और न कभी छोड़ेंगे।

0 comments :

Post a Comment

Join our WhatsApp Group

Join our WhatsApp Group
Join our WhatsApp Group

फेसबुक समूह:

फेसबुक पेज:

शीर्षक

भाजपा कांग्रेस मुस्लिम नरेन्द्र मोदी हिन्दू कश्मीर अन्तराष्ट्रीय खबरें पाकिस्तान मंदिर सोनिया गाँधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राहुल गाँधी मोदी सरकार अयोध्या विश्व हिन्दू परिषद् लखनऊ जम्मू उत्तर प्रदेश मुंबई गुजरात दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश श्रीनगर स्वामी रामदेव मनमोहन सिंह अन्ना हजारे लेख बिहार विधानसभा चुनाव बिहार लालकृष्ण आडवाणी मस्जिद स्पेक्ट्रम घोटाला अहमदाबाद अमेरिका नितिन गडकरी सुप्रीम कोर्ट चुनाव पटना भोपाल कर्नाटक सपा सीबीआई आतंकवाद आतंकवादी पी चिदंबरम ईसाई बांग्लादेश हिमाचल प्रदेश उमा भारती बेंगलुरु केरल अरुंधती राय जयपुर पंजाब इस्लामाबाद उमर अब्दुल्ला डा़ प्रवीण भाई तोगड़िया धर्म परिवर्तन महाराष्ट्र सैयद अली शाह गिलानी हिन्दुराष्ट्र अरुण जेटली मोहन भागवत राष्ट्रमंडल खेल वाशिंगटन शिवसेना इंदौर गंगा हिंदू कश्मीरी पंडित गोधरा कांड दवा उद्योग बलात्कार भाजपायूमो मंहगाई यूपीए साध्वी प्रज्ञा सुब्रमण्यम स्वामी चीन बी. एस. येदियुरप्पा भ्रष्टाचार शिवराज सिंह चौहान हिंदुत्व हैदराबाद इलाहाबाद काला धन गौ-हत्या चंडीगढ़ चेन्नई तमिलनाडु नीतीश कुमार शीला दीक्षित सुषमा स्वराज हरियाणा अशोक सिंघल कोलकाता जन लोकपाल विधेयक नई दिल्ली नागपुर मायावती मुजफ्फरनगर मुलायम सिंह रविशंकर प्रसाद स्वामी अग्निवेश अखिल भारतीय हिन्दू महासभा आजम खां उत्तराखंड फिल्म जगत ममता बनर्जी लालू यादव अजमेर प्रणव मुखर्जी बंगाल मालेगांव विस्फोट विकीलीक्स अटल बिहारी वाजपेयी आशाराम बापू ओसामा बिन लादेन नक्सली अरविंद केजरीवाल एबीवीपी कपिल सिब्बल क्रिकेट तरुण विजय तृणमूल कांग्रेस बजरंग दल बसपा बाल ठाकरे राजिस्थान वरुण गांधी वीडियो सोहराबुद्दीन केस हरिद्वार असम गोवा मनीष तिवारी शिमला सिख विरोधी दंगे सिमी इसराइल एनडीए कल्याण सिंह पेट्रोल प्रेम कुमार धूमल सैयद अहमद बुखारी अनुच्छेद 370 जदयू भारत स्वाभिमान मंच हिंदू जनजागृति समिति आम आदमी पार्टी विडियो-Video हिंदू युवा वाहिनी कोयला घोटाला मुस्लिम लीग छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच सीवान

लोकप्रिय ख़बरें

ख़बरें और भी ...

राष्ट्रवादी समाचार. Powered by Blogger.

नियमित पाठक